Dark Mode
सचिव व उपाध्यक्ष ने सम्भाला कार्यभार

सचिव व उपाध्यक्ष ने सम्भाला कार्यभार

शाहपुरा। जिला मुख्यालय शाहपुरा अभिभाषक संस्था शाहपुरा की नव गठित कार्यकारिणी2024 के पदाधिकारी ने संभाला कार्यभार। वर्ष 2023 की कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपाध्यक्ष ,सचिव, पुस्तकालय अध्यक्ष ने अपना कार्यभार सोपा। अभिभाषक संस्था शाहपुरा के अध्यक्ष अधिवक्ता दीपक पारीक की अध्यक्षता में आज 2024 की कार्यकरणी पदाधिकारी उपाध्यक्ष चावंड सिंह को योगेंद्र भाटी ने व सचिव विनोद सनाढ्य को वीरेंद्र पत्रिया ने ,पुस्तकालय अध्य्क्ष योगेंद्र को किशन खटीक ने आज पदभार लिखित में प्रदान किया व चाबियां सोपी। सचिव विनोद सनाढ्य ने इस अवसर पर कहा कि मैं अपने दायित्व का निर्माण अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण प्रयत्न करता रहूंगा। उपाध्यक्ष चावंड सिंह ने आने वाले 2024 के कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी तथा सभी अधिवक्ताओं से उन कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया । इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद सिंह हाड़ा, दुर्गा लाल राजोरा, त्रिलोकचंद नौलखा ,प्रणवीर सिंह चौहान ,जिला परिषद सदस्य शिवराज कुमावत, अपर लोक अभियोजक हितेश शर्मा, कैलाश धाकड़ ,संजय हाडा, मोहम्मद शरीफ, गणपत बंजारा, तेज प्रकाश पाठक लालाराम गुर्जर, सवदर अली, राजेश वर्मा, दीपक मीणा, संजय हाडा,रामप्रसाद चौधरी, प्रियेश यादव, जितेंद्र पाराशर, आशीष पालीवाल ,अंकित शर्मा व अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!