किसी मरणासन्न व्यक्ति को समय रहते सीपीआर देखकर बचा सकते हैं उसका जीवन
चाकसू : राष्ट्र समर्पित युवा मंच के तत्वावधान में रविवार को हरसुलिया मोड स्थित डायमंड लाइब्रेरी में सीपीआर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया और वही इस दौरान राष्ट्र समर्पित युवा मंच के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ मधुसूदन चाकसू ने बताया सीपीआर आज के युग की प्रमुख आवश्यकता है। वर्तमान में प्रत्येक व्यक्ति को प्राथिमक उपचार एवं सीपीआर देने में प्रशिक्षित होना चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर किसी की जान बचाई जा सके। राष्ट्र समर्पित युवा मंच की इस मुहिम के माध्यम से क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों एवं अन्य संस्थानों के कर्मचारियों एवं छात्रों को सीपीआर की ट्रेनिंग देता आ रहा है एवं आमजन को जागरूक करने मे प्रयासरत हैं।
इस दौरान डॉ मधुसूदन ने बताया कि हार्ट अटैक, रोड एक्सीडेंट, पानी मे डूबने, करंट लगने के दौरान जान बचाने के मौके बेहद कम होते हैं। ऐसे में समय रहते अगर मरीज को उपचार नहीं मिला तो मरीज की जान चली जाती है। कई बार सुविधाओं के अभाव में समय पर उपचार नहीं मिलता पाता और ऐसे में इमरजेंसी के दौरान मरीज को समय रहते सीपीआर देकर बचाया जा सकता है। दरअसल, यह एक ऐसी प्रणाली है जिसमें हार्ट अचानक काम करना या धड़कना बंद कर देने पर अगर आसपास खड़ा कोई व्यक्ति ऐंबुलेंस आने से पहले पीड़ित व्यक्ति को सीपीआर दे दें तो मरीज की जान बच सकती है।