छात्राओं का सोयूज़ टेक्नोलॉजीज में चयन
सीकर। सोभासरिया ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस की छात्रा जिज्ञासा दीक्षित और कुसुम कुमावत का आई.टी. कम्पनी सोयूज़ टेक्नोलॉजीज, गुड़गांव में जूनियर सॉफ्टवेयर डेवेलपर के पद पर चयन हुआ है। ग्रुप के प्लेसमेंट ऑफिसर अब्दुल अज़ीज़ ने बताया कि बी.टेक कम्प्यूटर साइंस और बी.सी.ए अन्तिम वर्ष की छात्राओं ने कम्पनी द्वारा आयोजित ऑनलाइन इंटरव्यू प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में अपनी प्रतिभा से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। छात्राओं को 3.24 लाख रुपए का वार्षिक पैकेज दिया जाएगा। ग्रुप प्रबंधन, प्राचार्य व रजिस्ट्रार ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सीकर की बेटियां ऐसे ही नाम रोशन करती रहें।