ढाकोरिया विद्यालय में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन
डेह। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढाकोरिया में आज दिनांक 21.10.2023 को 10 दिवसीय 'रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर' का समापन प्रधानाचार्या प्रीति गोरा की अध्यक्षता में किया गया। शिविर के दौरान आत्मरक्षा प्रशिक्षक व शिविर प्रभारी अनुराधा चौधरी ने कक्षा 6 से 12 की छात्राओ को आत्मरक्षा के विभिन्न गुण सिखाए तथा साइबर क्राइम, पोक्सो एक्ट, जुवेनाइल एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रधानाचार्या प्रीति गोरा ने छात्राओ को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनने का आह्वान किया तथा गुड टच और बेड टच के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी वरिष्ठ अध्यापक श्यामदास जी महिला शिक्षा व बाल विवाह के बारे में बताया! वरिष्ठ अध्यापक प्रेमाराम कुड़ी ने आत्मरक्षा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी व आत्मरक्षा स्वयं के बचाव के लिए एक जवाबी उपाय है आत्मरक्षा का प्राथमिक महत्व महिलाओं के लिए सामाजिक आचरण के संदर्भ में अस्वीकार्य किसी भी चीज से अपनी रक्षा करने में सक्षम होना है तथा अध्यापक माया वर्मा ने पोक्सो में चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों के बाल अधिकारों के बारे में बताया कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक रेवंतराम सऊ,भेराराम सियाग, अध्यापक श्यामलाल शर्मा, मेहराम मेहरा, धर्माराम घोसलिया, सुशीला चौधरी व शारीरिक शिक्षिका शारदा विश्नोई उपस्थिति रहे।