स्वयं सहायता समूह का प्रशिक्षण संपन्न -
दौसा - दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित महिला स्वयं सहायता समूहों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को आश्रय स्थल पुलिस थाना कोतवाली के पास, दौसा पर नगर परिषद और रिसोर्स ऑर्गेनाइजेशन गणनायक विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। जिसमें कैला मैया स्वयं सहायता समूह, सतलज स्वयं सहायता समूह, विशाल स्वयं सहायता समूह, बिंदिया स्वयं सहायता समूह, आशा स्वयं सहायता समूह, श्री कृष्णा स्वयं सहायता समूह, श्री गणेश स्वयं सहायता समूह, इंदरगढ़ स्वयं सहायता समूह, महादेव स्वयं सहायता समूह बजरंग नगर दौसा के सभी महिला सदस्यों ने भाग लिया।
जिला मिशन प्रबंधक बृजकिशोर राणा ने योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु किए जाने वाले प्रयासों से अवगत करवाया।
प्रशिक्षण के दौरान गीता प्रजापत जिला परियोजना समन्वयक ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से स्वावलंबी बनने एवं आजीविका की ओर केंद्रित किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह के महत्व, नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक संरचना आदि के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण के प्रारंभ में महिलाओं ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रार्थना से किया गया। इस अवसर पर संस्था के विक्रम सिंह एवं मौसमी मीणा ने एरिया लेवल फेडरेशन का गठन किया उनके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को समझाया। रामनिवास महावर सामुदायिक संगठक ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के पंचू सूत्रों की जानकारी दी तथा नियमित बैठक, नियमित बचत, नियमित ऋण लेना, नियमित ऋण देना, लेखा संधारण करना आदि के महत्व पर चर्चा की। इस अवसर पर सोनू शर्मा, अनिल सैनी आदि उपस्थित रहे।