गायों के हरि घास के लिए निःस्वार्थ 200 बीघा में बुवाई की
फलोदी . उपखण्ड के लोर्डिया गावँ स्थित श्रीनाथ गौशाला में गायो के लिये हरी घास की बुआई के लिए दो सौ बीघा में निःस्वार्थ सेवा करते हुए ग्रामवासियों ने 20 टेक्टर्स से बुवाई की। गौशाला के सचिव मोहन लाल सुथार ने बताया कि गांववासियो के सहयोग के साथ टेक्ट्ररो के मालिकों ने नि:स्वार्थ बुआई के लिये टेक्ट्रर उपलब्ध करवाए। उन्होंने बताया कि हर साल के भांति इस साल भी पूरे जोश के साथ बुआई की गई। बुआई में रजका बजरी, ज्वार आदि बोए गये। जिस समय यह फसल पूर्ण पक्की होगी। जब गायो को इस फसल में छोड़ दिया जाएगा। ताकि गायो हरी घास खाने को मिल सके। बताया कि गौशाला में करीबन नो सौ गायें है। इस कार्य मे गौशाला कोमेटी के सदस्य रामकिसन रंगा, खेतमल ओझा, भवरलाल ओझा, राजा व्यास, कैलाश छंगाणी, भिखचन्द, कंवरलाल सुथार,उमेश ओझा, श्रीगोपाल, ओम जाट, अशोक गहलोत, जालजी जोशी, नारायण जोशी सहित ग्रामीणों ने सहयोग किया।