Dark Mode
स्वच्छता अभियान पर हुआ सेमिनार

स्वच्छता अभियान पर हुआ सेमिनार


फतेहपुर शेखावाटी,(रोशन जमीर)। मारुति विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहपुर में नगर परिषद फतेहपुर के द्वारा आयोजित कार्यक्रम एस बी एम 2.0 इंप्लीमेंट्स एट स्कूल के तहत एक सेमिनार का आयोजन किया गया द्य मुख्य अतिथि जेईएन कृष्ण कुमार स्वामी, वशिष्ठ अतिथि एस बी एम इंजीनियर मोहम्मद रफ़ी खान , वैद्य रामावतार शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर आरिफ खान थे। जेइएन कृष्ण कुमार स्वामी ने स्वच्छता अभियान 2.0 इंप्लीमेंट्स एट स्कूल पर छात्र-छात्राओं को संबोधन देते हुए कहा कि स्वछता हमारे शरीर का एक अभिन्न अंग है हमें अपनी गली ,मोहल्ला एवं देश को स्वच्छ बनाने में अहम भागीदारी निभानी चाहिए । प्रोजेक्ट मैनेजर आरिफ खान ने कचरा डालने के हरे और नील डब्बओ मैं गीला और सूखा कचरा डालने के बारे में बताया द्य प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने प्रधानमंत्री जी के स्वच्छता अभियान पर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि हमें अपने घर, मोहल्ले, शहर ,नगर एवं मंदिरों में नियमित रूप से स्वच्छता, सफाई करते रहना चाहिए जिससे न तो बीमारी फैलेगी ना ही दुर्गंध आएगी । एक स्वच्छ भारत का सपना पूरा होगा द्यइस अवसर पर कृष्णपाल सिंह, अरबाज खान, रमेश सोनी, बसकर सांखला, सुनीता, श्वेता सैनी, राजकुमार शर्मा, विद्यालय का स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे नगर परिषद फतेहपुर के द्वारा छात्र-छात्राओं को मिठाई का वितरण किया गया द्य प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!