Dark Mode
नई शिक्षा नीति पर संगोष्ठी का आयोजन

नई शिक्षा नीति पर संगोष्ठी का आयोजन

सीकर। श्री कृष्ण सत्संग बालिका महाविद्यालय में भारतीय शिक्षण मंडल के तत्वावधान में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया प्राचार्य डॉ रामकृष्ण शर्मा ने बताया की नई शिक्षा नीति 2020 में नारी शिक्षा एवं सशक्तिकरण विषय पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ नीता वाजपेई ने वैदिक युग से वर्तमान तक की शिक्षा पद्धति पर प्रकाश डालते हुए कहा की नई शिक्षा नीति 2020 वर्तमान संदर्भ में युवा वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए कारगर साबित होगी। विशिष्ट अतिथि डॉ गजेंद्र पाल सिंह ने नई शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न विषयों की विस्तृत जानकारी देकर छात्राओ की शंकाओं का समाधान किया। प्रबंध समिति उपाध्यक्ष हेमंत बियानी ने प्रेरणास्पद कहानी के माध्यम से नारी शक्ति को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु कहा। प्रबंध समिति सचिव डीपी अग्रवाल ने छात्राओं को सशक्त होकर लक्ष्य पर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ चेतन जोशी, डॉ नंदा राम, डॉ मुकेश कुमार शर्मा, सुनील कुमार शर्मा महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रही। प्राचार्य ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन अभिलाषा जोशी एव सरिता शर्मा ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!