Dark Mode
डिजिटल इंडिया वीक के तहत विचार गोष्ठी आयोजित

डिजिटल इंडिया वीक के तहत विचार गोष्ठी आयोजित

श्रीगंगानगर। डिजिटल इंडिया वीक-2023 (25 जुलाई से 31 जुलाई 2023) मनाने के अनुक्रम में मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट के वीडियो कॉन्फ्रेंस सभागार में कार्यालय अधीक्षक जिला कलेक्ट्रेट श्री राजेश महेन्द्रा एवं वैज्ञानिक सीएनआईसी श्री परमजीत सिंह के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की विचार गोष्ठी हुई।
राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केन्द्र के प्रभारी श्री परमजीत सिंह द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय मिशन मोड प्रोजेक्ट्स की जानकारी प्रदान की गई एवं साइबर सुरक्षा पर व्याख्यान दिया गया। डॉ. धीरज किशोर जोहर, प्रवक्ता, चौधरी मालू राम भाम्भू राजकीय पॉलिटेकनिक महाविद्यालय श्रीगंगानगर ने राज्य की ई-गवर्नेंस योजनाओं एवं फ्लैगशिप कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी श्री सोहन सिंह चौहान ने आर्म्स लाईसेंस इशुएन्स प्रोजेक्ट के आमजन पर हुए लाभकारी प्रभावों के बारे में अवगत करवाया।
श्री गुरविन्द्र सिंह, वरिष्ठ सहायक एवं जिलाध्यक्ष (रीमा एसोसिएशन श्रीगंगानगर), जल संसाधन विभाग में हुए आईटी नवाचारों के बारे में अवगत करवाया। श्री सीता राम, संयोजक, मंत्रालयिक संघ ने भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र के माध्यम से आमजन को आईटी के उपयोग द्वारा प्राप्त होने वाली सुविधाओं पर व्याख्यान दिया। श्री गगनदीप सिंह मान, प्रोग्रामर ने विभिन्न आईटी परियोजनाओं यथा जनआधार, राजस्थान संपर्क, एसएसो पोर्टल के सम्बन्ध में जानकारी दी। श्री सुखपाल सिंह, सहायक प्रोग्रामर, द्वारा ई-मित्र प्लस मशीन, ई-मित्र, ई-फाइल सिस्टम के बारे में अवगत करवाया गया। श्री सतनाम सिंह, सहायक प्रोग्रामर ने आईटी के माध्यम से युवाओं में रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के विषय में जानकारी दी।
श्री हरविन्द्र सिंह, रोलआउट मेनेजर (आईआरएडी) ने आईआरएडी एवं ईडीएआर के विभिन्न विभागों यथा पुलिस, परिवहन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, रोड एजेंसी के लाभकारी उपयोगों के बारे में जानकारी दी। श्री अंकुर सक्सेना ने सूचना प्रौद्योगिकी के प्रयोग से वोटर अवेयरनेस तथा स्वीप कार्यक्रम की जानकारी दी। श्री सुभाष यादव, अध्यापक, राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत श्री गंगानगर ने राजकीय विद्यालयों में सूचना प्रौद्योगिकी के प्रयोग के माध्यम से बच्चों के शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डाला एवं लर्न पंजाबी एप्लीकेशन की सराहना की। श्री विशाल असीजा एवं श्री देवेन्द्र, नेटवर्क इंजीनियर ने वर्तमान युग में नेटवर्क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता श्री दीपक सिडाना ने आईटी के उपयोग से आमजनों की शिकायत निस्तारण वेब पोर्टल प्रणाली को अत्यंत लाभकारी बताया।
श्री जसविन्द्र सिंह, कोच, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (बहु उद्देशीय) ने खिलाड़ियों हेतु सूचना प्रौद्योगिकी आधारित प्रशिक्षण एवं डाइट प्लान एपलीकेशन को सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। कार्यक्रम में श्री महावीर, वेदप्रकाश, दीपक, विनीत जैन (सहायक प्रोग्रामर), पंकज गोयल (सूचना सहायक), प्रेम कुमार (कनिष्ठ सहायक), मलकीत सिंह (वरिष्ठ अध्यापक), जसकरण सिंह (वरिष्ठ अध्यापक) - पंचायत राज शिक्षक संघ, भूपेन्द्र शाह सिंह (उप प्रधानाचार्य), हरमीत  सिंह (प्रधानाचार्य), जसवीर सिंह (सह आचार्य) आदि ने डिजिटल इंडिया वीक-2023 पर चर्चा की।
उलेखनीय है कि  25 जुलाई  से 31 जुलाई 2023 तक राष्ट्रीय स्तर पर देश के समस्त जिलों में डिजिटल इंडिया वीक उत्साहपूर्वक मनाया जायेगा। अभी तक 2500 से अधिक प्रतिभागियों ने अनलाइन लिंक  https://www.nic.in/diw2023-reg के माध्यम से जिले में उक्त कार्यक्रम हेतु पंजीकरण करवाया है। विभिन्न स्थलों पर कार्यक्रमों के माध्यम से सूचना प्रौद्योगिकी, सायबर सुरक्षा, आईटी आधारित रोजगार, डिजिटल लोकर, आनलाइन ट्रांजेक्शनस, राष्ट्रीय एवं राज्य मिशन मोड प्रोजेक्ट्स, आनलाइन शिकायत निस्तारण तंत्र की जानकारी से आमजन, किसानों, व्यापारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को अवगत करवाया जावेगा।
डॉ. प्रविन्द्र सिंह, सह आचार्य, केन्द्रीय विश्वविद्यालय पंजाब, बठिंडा (क्वांटम कम्प्यूटिंग), डॉ. सुरेन्द्र खुराना, सह आचार्य (ब्लॉक चैन), डॉ. धीरज किशोर जोहर, प्रवक्ता, चौधरी मालू राम भाम्भू राजकीय पॉलिटेकनिक महाविद्यालय, श्रीगंगानगर (एआई) को वीक के दौरान आयोजित सेमीनार में आमंत्रित किया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!