Dark Mode
खेतड़ी में हुआ सेवा महोत्सव का आयोजन

खेतड़ी में हुआ सेवा महोत्सव का आयोजन

खेतड़ी । कस्बे में संचालित सामाजिक संस्था लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट खेतड़ी इकाई के संरक्षक एडवोकेट संजय सुरोलिया के नेतृत्व में शनिवार को भारद्वाज गेस्ट हाउस में गायों हेतु पानी के कुंडे तथा पंछियों के लिए परिंडे वितरण, तुलसी वितरण, अस्पताल में फल वितरण, हनुमान चालीसा पाठ आदि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भामाशाह त्रिलोक जोधपुरिया पुत्र नेमीचंद जोधपुरियां,कमल किशोर पुत्र मदन लाल सैनी के सहयोग से तथा लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के प्रभारी सुनील कुमार के सौजन्य से हुआ तथा 51 तुलसी के पौधे गोपाल कृष्ण शर्मा की तरफ से वितरित हुए। सुंदर कांड पाठ का आयोजन ज्योति भारद्वाज द्वारा किया गया, तथा तीन किवंटल हरा चारा वृद्ध गायों को खिलाया गया। कार्यक्रम में सुधा सुरोलिया,रामकिशन रोहिल्ला, रानी सरकार, विनोद सैनी, मंजू शर्मा, किताब देवी, सुशीला, सुनीता, आशा, दीपा,अनुराधा दर्जनों महिलाएं मौजूद रही।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!