सेवा ही कृष्णा सेवा संस्थान का मुख्य ध्येय : जैन
बालोतरा। कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा अहमदाबाद शहर मेयर श्रीमती प्रतिभा जैन व राकेश जैन का सम्मान किया गया!कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि अहमदाबाद मेयर प्रतिभा जैन ने बालोतरा में कृष्णा सेवा संस्थान कार्यालय में आकर संस्थान के सदस्यों से संवाद किया व किए जा रहे सेवा कार्यों का अवलोकन करते हुए कार्यों की सराहना की!दवे ने कहा कि इस अवसर पर संस्थान के सदस्यों ने शॉल, दुपट्टा व मोमेंटों प्रदान कर सम्मान किया संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी ने अहमदाबाद मेयर प्रतिभा जैन से सभी सदस्यों का परिचय करवाया व बताया कि संस्थान लगभग हर रोज सेवा के कार्यों में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही है जैन ने कहा कि अगर हर एक सामाजिक सेवार्थ संस्थाएं कृष्णा सेवा संस्थान जैसा कार्य करने लगे तो शहर में किसी भी व्यक्ति क़ो कोई समस्या ही नहीं हो उन्होंने संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि सेवा ही संकल्प है क़ो आत्मसात करके कृष्णा सेवा संस्थान सेवा कर रही है!इस अवसर पर कृष्णा सेवा संस्थान नगर प्रभारी विमल मालवीय,महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष धर्मेश चौपड़ा,विनोद संखलेचा,विनोद भंसाली,पारस माली,किशन भाटी,कमलेश सोनी,आंनद दवे,अशोक राजपुरोहित सहित सदस्य मौजूद रहे ,