जगन्नाथ यात्रा में सेवा कार्यक्रम
सीकर । लायंस क्लब सीकर डायमंड व लियो क्लब सीकर द्वारा आज दिनांक 21जून को श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में सेवा कार्यक्रम रखा गया7 लायंस क्लब अध्यक्ष लॉयन डॉ प्रदीप जैन व लियो क्लब अध्यक्ष लियो रोहन अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में क्लब द्वारा यात्रा में पुष्प वर्षा की गई व साथ ही यात्रा में सभी को जल व फ्रूटी वितरित की गई7 कार्यक्रम संयोजक लियो लॉयन सज्जन अग्रवाल व लियो दीपांशु मित्तल ने बताया कि भारतीय संस्कृति में जगन्नाथ रथ यात्रा का विशेष महत्व है। सीकर शहर में इस तृतीय भव्य रथ यात्रा का शुभारंभ रामलीला मैदान से होते हुए, घंटाघर,स्टेशन रोड़, बजाज रोड़, सुभाष चौक में स्थित श्री गोपीनाथजी मंदिर तक समापन किया गया। यह सेवा कार्यक्रम स्टेशन रोड़ स्थित जैन डेंटल क्लिनिक के बाहर किया गया। जिसमें क्लब सदस्यों द्वारा सभी श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई, साथ ही सभी में जल व फ्रूटी वितरित की गई।कार्यक्रम की देखरेख श्यामपुरा बालाजी इवेंट से दीपांशु मित्तल द्वारा की गई।। इस दौरान सेवा कार्यक्रम में क्लब सचिव लॉयन समता जयपुरिया,लॉयन मेघा अग्रवाल,लॉयन अशोक जयपुरिया,लॉयन अखिलेश कौशिक,लियो नीरज अग्रवाल,लियो रितिका गोयल,लियो दीपेश गुप्ता,लियो जितेंद्र खेतान,लियो अनिता अग्रवाल, लॉयन पंकज जैन,लॉयन पल्लवी जैन,लॉयन देवेंद्र सोनी,लियो कृष्णा गोयल आदि मौजूद रहे।