गौ माता की सेवा सबसे बड़ा पुण्य : महेश सोनी
सोजत - समाजसेवी व भामाशाह व सामाजिक कार्यकर्ता महेश सोनी ने कहा कि गौ माता में ईश्वर का वास होता है। गौ माता की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है। आज ग्यारहस पर गौ माता की सेवा करते हुए गौ माता को हरा चारा खिलाते हुए सोनी ने कहा कि जो व्यक्ति गौ माता की सेवा पूजा करता है उस पर आने वाली सभी प्रकार की विपदाओं को गौ माता हर लेती है। सोनी हर समय समाजसेवा में आगे रहते हैं व अपना जीवन समाजसेवा में समर्पित कर दिया। सोनी ने कहा कि हर व्यक्ति को समाजसेवा में आगे आना चाहिए। सोनी हाल ही में गणतंत्र दिवस समारोह 2023 में सोजत उपखण्ड स्तर पर भी समाजसेवा के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित हुए व सोजत के बगड़ी नगर में भी सोनी को पे 2 पे सोशियल फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुदयाल शर्मा व राष्ट्रीय ऑडिट ऑफिसर अनुराधा शर्मा ने भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है।