Dark Mode
चिकित्सा शिविर में लगभग 70 रोगियों को दी सेवाएं

चिकित्सा शिविर में लगभग 70 रोगियों को दी सेवाएं

बीकानेर। शुक्रवार 17 नवम्बर को महावीर इंटरनेशनल एमआई की प्रेरणा से सुगनी देवी जेसराज बेद अस्पताल द्वारा शिखर चंद सुराणा के सौजन्य से आयोजित चिकित्सा शिविर में लगभग 70 रोगियों को सेवाएं दी गईं। भीनासर स्थित जवाहर विद्या पीठ में आयोजित शिविर का आयोजन शिखर चंद सुराणा की और से उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय तारा देवी सुराणा की समृति में किया गया था शिविर में डॉक्टर कुलसुम सिद्धकी ने मरीजों की जांच की । मरीजों को शिखर चंद सुराणा के सौजन्य से निशुल्क दवाएं वितरित की गई तथा चिकित्सक स्टॉफ ने हिमोग्लोबिन शुगर तथा बी पी की जांच की । शिविर में महावीर बीकानेर के अध्यक्ष नरेंद्र सुराणा ,सचिव संतोष बांठिया, वरिष्ठ सदस्य चंपालाल डागा ,डॉ जितेंद्र सिंह मेहता ,कनेह्यालाल बोथरा, सुमित लाल बांठिया, शिखर चंद सुराणा, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पुगल्या, वीर संतोष जैन, वीर गोतम चंद बोथरा ,आयुष सुराणा ,चंचल कुमार बोथरा, मनीष सुराणा, परवीन मित्तल ,विनोद जैन ,सुरेश गुप्ता ,डॉक्टर कुलसुम सिद्धकी, जाकिर हुसैन एवंअजय कुमार सहित बड़ी संख्या में सदस्य गण मोजूद थे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!