यूडीएच मंत्री से मिले सेवादल पदाधिकारी
कोटा. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ने कोटा शहर व कोटा ग्रामीण कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए प्रदेश सेवादल के महासचिव देशबंधु शर्मा व सचिव संजय विवाल को प्रभारी नियुक्त कर जिला अध्यक्ष के लिए नाम मांगे हैं। इस संबंध में जिला प्रभारी कार्यकर्तार्ओंं से मिलकर विचार-विमर्श करके जिला अध्यक्ष के नाम पर चर्चा कर रहे हैं। रविवार को दोनो पदाधिकारी यूडीएच मंत्री से मिले और नियुक्तियों को लेकर चर्चा की। सर्व सम्मति बनने पर सभी की सहमति से नियुक्तियां की जानी है, इस सम्बंध में सभी से मिल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने शहर जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी पीसीसी सदस्य अमित धारीवाल से भी मुलाकात की। सेवादल के जिलाध्यक्ष हंसराज गोस्वामी ने बताया कि महासचिव देशबंधु शर्मा और सचिव संजय विवाल कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर नाम ले रहे हैं, जिसके बाद शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराकर नियुक्तियां की जाएगी।