Dark Mode
सात दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन, 

सात दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन, 

 

चौमूं। शहर के मोरीजा रोड पर स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी सांवरमल जाट व डॉ. अभिलाषा जैमन ने बताया कि चतुर्थ दिन की शुरुआत प्रार्थना सत्र से आरम्भ करने के उपरांत स्वयंसेविकाओं के द्वारा प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत किए गए। इसके पश्चात् योग शिक्षक डॉ. नानूराम जाट, एवं लाडली फाउंडेशन की अध्यक्ष धर्मा नागा द्वारा स्वयंसेविकाओं को योगाभ्यास कराया गया। जिसमें सूर्य नमस्कार से शुरुआत करते हुए वज्रासन, भुजंगासन, मकरासन आदि आसनों का अभ्यास कराया। अनुलोम -विलोम, कपालभांति प्राणायामों का अभ्यास कराया एवं योग के महत्व के बारे में बताया डॉ.हंसा लुणायच, डॉ.रीना शक्तावत व डॉ. शाहिना परवीन रहे। साथ ही कार्यक्रम में डॉ.प्रीति सिंह एवं शिव सैनी उपस्थित रहे ।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!