Dark Mode
राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू

राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू

प्रतापगढ़. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रतापगढ़ में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनो इकाईयों का सात दिवसीय विशेष शिविर प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती और स्वामी विवेकानन्द जी के माल्यार्पण एवं द्विप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ. सौरिन्द्र मोहन राॅय एवं विशिष्ट अतिथि कन्या महाविद्यालय के प्रो. विरेन्द्र चंदेला, प्रो. नरेन्द्र और प्रो. विद्या कुंवर भाटी रहें। जबकि अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बनवारी लाल मीणा ने की। कार्यक्रम में स्वयं सेवकों को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम अधिकारी प्रो. गोपाल सालवी ने सात दिवसीय शिविर की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रो. नरेन्द्र कुमार ने अपने उद्बोधन में स्वयं सेवको को पूर्ण निष्ठा से गोद लिये गये गांवों में कार्य करने क निर्देश दिये। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. बनवारी लाल मीणा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के मुख्य ध्येय वाक्य नोट मी बट यू का महत्व समझाते हुए स्वयं सेवकों को अपने जीवन में समाज सेवा के विचार को अपनाने पर बल दिया।
कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी प्रो. कन्हैया चांवला, अनूप कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो. अजय कुमार, प्रो. ममता सिसोदिया, प्रो. हेमराज, प्रो. संजीवन उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!