Dark Mode
सात साल की नाजेरा ने रखा पहला रोजा, अल्लाह से मांगी दुआ

सात साल की नाजेरा ने रखा पहला रोजा, अल्लाह से मांगी दुआ

टोंक । मुस्लिम समाज के पवित्र माह रमजान में रोजा रखने वालों पर अल्लाह की रहमत की बारिश होती है । माना जाता है कि रमजान के माह में अल्लाह हर एक नेकी के बदले कई गुनाह नेकियों का सवाब अता फरमाता है । रमजान का रोजा बड़ों के साथ मासूम बच्चे भी रख रहे हैं । तीस दिनों तक चलने वाला पवित्र माह रमजान शुरू हो गया है। काली पलटन टोंक सब्जी मंडी निवासी नाजेरा पुत्री नफीस अंसारी 8 साल ने पहला रोजा रखा। तीसरी कक्षा में पढऩे वाली नाज़ेरा रोजा रखकर बहुत खुश हैं । नाजेरा के घर वालों ने बताया कि शाम में यह लोग अज़ान होने के बाद खजूर एवं पानी से रोजा खोलेंगे और गरीबों में इफ्तार बाटेंगे। नफीस अंसारी ने बताया कि हम लोगों ने नाजेरा को बड़ा होने पर रोजा रखने की सलाह दी, लेकिन उसने जिद कर ली कि उसे रोजा रखना है, बच्चे की जीद के आगे बाद घर वाले भी नाज़ेरा के रोजा रखने की बात मान गए और वह इस बात को लेकर बेहद खुश भी हुए परिवारजनों ने नाजेरा को दुआओं से नवाजा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!