Dark Mode
उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में भीषण भूस्खलन में कई ट्रक जमींदोज

उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में भीषण भूस्खलन में कई ट्रक जमींदोज

पेशावर। उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में सीमावर्ती शहर तोरखम के समीप एक प्रमुख राजमार्ग पर भीषण भूस्खलन में कई ट्रक जमींदोज हो गए तथा कुछ लोग घायल हो गए। पुलिस तथा बचाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी इशरत खान ने बताया कि कई दमकलकर्मी और बचावकर्ता अफगानिस्तान सीमा के समीप हुए भूस्खलन से प्रभावित ट्रक चालकों और अन्य लोगों की जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि बारिश के बीच बिजली गिरने के कारण यह भूस्खलन हुआ। खान ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। जीवित लोगों को तलाश करने में स्वयंसेवक भी मदद कर रहे हैं। तोरखम सीमा क्रॉसिंग पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच व्यापार का एक प्रमुख मार्ग है जहां भूस्खलनों से अक्सर राजमार्ग पर आवाजाही अवरुद्ध होती रहती है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!