एसएफआई रावला ने शहीद अमृतपाल को श्रद्धांजली
घड़साना. एसएफआई तहसील कमेटी रावला ने एम जे कुम्हेरिया कॉलेज मे शहीद अग्निवीर अमृतपाल सिंह को भावपूर्ण श्रध्दांजलि दी एव दो मिनट का मौन रखा इस अवसर पर एसएफआई रावला के तहसील अध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि शहीद अमृतपाल देश का शहीद है और उसे सेना द्वारा राजकीय सम्मान न देना अफसोसजनक है। हम इस प्रकार से हमारे देश के शहीदों का अपमान नहीं सहेंगे । इस अवसर पर एसएफआई के तहसील अध्यक्ष नवीन कुमार, सयुंक्त सचिव मनोज कुमार, प्रवीण पंवार, लोकेश,कमलेश, जयविन्द, सुधीर बिश्नोई, अनिता समेस्ता आदि मौजूद थे।