एसएसपी के जिलाध्यक्ष बने शब्बीर नागोरी
टोंक। सैंट जोजफ पब्लिक स्कूल डाइट रोड़ पर शाला शिक्षा परिवार (एसएसपी) के जिलाध्यक्ष निर्वाचन हेतु टोडाभीम से आयेे एसएसपी के टोंक जिला प्रभारी अशोक जागा की उपस्थिति में बैठक का अयोजन किया गया, जिसमें जिला प्रभारी के साथ अशफाक अहमद ब्लॉक अध्यक्ष टोडाभीम, अनुज शर्मा जिलाध्यक्ष गंगापुर सिटी, रामावतार सैनी ब्लॉक महासचिव टोडाभीम आदि अतिथियों का गोरधन हिरोनी, कमलेश सिंगोदिया, शब्बीर नागौरी, मालचन्द, खुश मोहम्मद गोरी ने माल्यार्पण, साफा पहनाकर स्वागत किया। जिला प्रभारी अशोक जागा ने एसएसपी संघठन के जिला अध्यक्ष के निर्वाचन की सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में बताया तथा योग्य व्यक्ति का चुनाव करने के लिए कहा । बैठक में गोरधन हरोनी एवं कमलेश सिंगोदिया ने एसएसपी के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी तथा उसके द्वारा विद्यालयों के लिए किए योगदान पर प्रकाश डाला। उपस्थित संस्था प्रधानों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए तथा एसएसपी के प्रति अपने विश्वास को बनाए रखने के लिए योग्य व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने पर सहमति जताने के बाद सलीम खान ने अध्यक्ष पद हेतु सोफिया शिक्षा समिति निदेशक शब्बीर नागौरी के नाम का प्रस्ताव बैठक में रखा, जिसका राजीव पाल ने समर्थन किया। चुनाव प्रभारी ने प्रस्ताव पर बैठक में उपस्थित संस्था प्रधानों से राय मांगी, जिस पर सभी लोगों ने करतल ध्वनि से प्रस्ताव के समर्थन में सहमति जताई। प्रभारी ने जिलाध्यक्ष पद पर शब्बीर नागौरी का नाम घोषित किया तथा इसकी सूचना प्रदेश नेतृत्व प्रेषित की। उपस्थित सभी सदस्यों ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष शब्बीर नागौरी को माला व साफा पहनाकर कर शुभकामनाएं दी। नव-निर्वाचित अध्यक्ष नागोरी ने सबको धन्यवाद देते हुये संघठन के प्रति निष्ठावान होकर प्रत्येक स्कूल संचालक को सहयोग करने वादा किया।