Dark Mode
शाहरुख खान को भायी बेटी सुहाना की रील, पूछा- तुम्हें बोल कैसे याद रहते हैं?

शाहरुख खान को भायी बेटी सुहाना की रील, पूछा- तुम्हें बोल कैसे याद रहते हैं?

नई दिल्ली। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों अपनी एक सोशल मीडिया रील को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने पिता की आगामी फिल्म ‘किंग’ के गाने ‘तू मिल जाए’ पर एक ट्रांजिशन वीडियो शेयर किया है। इसमें सुहाना पहले मेकअप लुक में दिखाई देती हैं और फिर कुछ ही पलों में इवेंट के लिए तैयार ग्लैमरस अंदाज में नजर आने लगती हैं।

वीडियो में सुहाना ने गाने के उस हिस्से पर लिप-सिंक किया है, जिसमें एड शीरन की तेज रफ्तार गायकी सुनाई देती है। उनका यह अंदाज फैंस को पसंद आया, लेकिन सबसे खास प्रतिक्रिया उनके पिता शाहरुख खान की रही।

सुहाना की पोस्ट पर कमेंट करते हुए शाहरुख ने लिखा, "तुम्हें बोल कैसे याद रहते हैं। मेरे लिए तो यह बहुत मुश्किल था क्योंकि एड बहुत तेज गाते हैं।" पिता का यह मजेदार कमेंट सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

सुहाना की करीबी दोस्त और अभिनेत्री अनन्या पांडे ने भी वीडियो की तारीफ की। उन्होंने लिखा, "मैंने अपनी जिंदगी में इससे प्यारी चीज कभी नहीं देखी।" वहीं, ओरहान अवत्रामणि यानी ओरी ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "आखिरकार। एक रील।"

दरअसल, यह रील फिल्म ‘किंग’ के पहले गाने ‘तू मिल जाए’ के रिलीज होने के बाद सामने आई है। यह गाना 2 नवंबर को शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन के मौके पर जारी किया गया था। इसमें शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं। गाने को अरिजीत सिंह, एड शीरन और मधुबंती बागची ने अपनी आवाज दी है। इसका संगीत सचिन-जिगर ने तैयार किया है, जबकि बोल कुमार ने लिखे हैं। गाने में एड शीरन का लिखा अंग्रेजी रैप भी शामिल है।

इस गाने की एक खास वजह शाहरुख और दीपिका की जोड़ी भी है। दोनों इससे पहले ‘ओम शांति ओम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही ‘किंग’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख और सुहाना के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और अभय वर्मा भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म 24 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!