माता शीतला को अर्पित किया गया शाही शीतल भोग
सीकर । कल्याण धाम से शाही लवाजमे के साथ माता शीतला को ठंडे पकवान का भोग लगाया गया सीकर के रावराजा कल्याण सिंह जी द्वारा माता शीतला को शाही शीतल भोग लगाया जाता था इसी परम्परा को क्रम में रखते हुए महंत विष्णु प्रसाद शर्मा ने माता शीतला को शाही शीतल भोग लगाया शाही भोग कल्याण धाम से शाही लवाजमे के साथ सीकर शहर के मुख्य मार्गो से होता हुआ मां शीतला मंदिर पहुंचा इस दौरान सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष इस भोग के साक्षी बनेमंदिर व्यवस्थापक रविप्रसाद शर्मा ने बताया कि इस दौरान महंत विष्णु प्रसाद जी ने मां शीतला की आरती कर ठंडे पकवानो का भोग लगाया और सभी को स्वस्थ रखने की कामना की इस अवसर पर काफी भक्तगण मौजूद रहे ऐड. अंकुर बहड,ऐड. अंगद तिवाड़ी, सुधीर मिश्रा, विद्याप्रकाश शर्मा, काशीप्रसाद माऊका, राजवीर सिंह शेखावत, बीडी सिंधी, दयाल सिंह रोरू, श्याम सर्राफ, पंडित शान्ति प्रसाद व्यास, अम्बिका शर्मा,सीमा शर्मा, सरोज देवी, गीता देवी, विक्रम सिंह, राजीव शर्मा, अक्षय सैन, मुकेश सैन, मोहित सिंह, विक्रम सैनी, लक्की शर्मा, केशव सैन इत्यादि।
धूमधाम स मनाया जाएगा शीतलाष्टमी का त्योहार
राधाकिशन पूरा स्थित शीतला माता मंदिर में कल बुधवार को सुबह से ही मनाया जाएगा शीतलाष्टमी का त्यौहार । यह जानकारी देते हुए कृष्ण कुमार पारमुवाल ने बताया कि आज शीतला माता के परिसर की फूलमालाओं से आज सजावट की गई भव्य तरीके से मंदिर को सजाया गया है । कल प्रात: काल से ही यहां प्रति वर्ष की भांति मेला भरेगा जहां सैकड़ों की तादाद में महिलाएं ठंडे पकवानों का भोग लगाकर शीतला माता को धोक लगाएगी। इस दौरान शंकर लाल पारमुवाल, सोहनलाल पारमुवाल, सुगनचंद ठेकेदार, गिरीश कुमार, नवीन कुमार आदि उपस्थित रहे।