Dark Mode
शाहपुरा : मानसून की पहली बारिश में शाहपुरा जलमग्न

शाहपुरा : मानसून की पहली बारिश में शाहपुरा जलमग्न

शाहपुरा। गुरुवार को मानसून की पहली भारी बारिश ने शाहपुरा शहर को तरबतर कर दिया। दो घंटे की लगातार मूसलधार बारिश से शहर के मुख्य बस स्टैंड, आसपास की दुकानें और पुलिस चौकी कोठी फील्ड के सामने कॉलोनी जलमग्न हो गईं। अचानक हुई तेज बारिश से नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे आमजन को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रामद्वारा के बाहर दुकानों में बाजार क्षेत्र की कई दुकानों में पानी घुस गया, जिससे व्यापारियों को नुकसान हुआ। पुलिस चौकी में भी पानी भरने से कुलर पलंग पानी में तैरते हुए कर्मचारियों को कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर जलभराव की समस्या ने नगर परिषद की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!