बांग्लादेश में भी दिखा शाहरुख का क्रेज:हाउसफुल चल रही है पठान
शाहरुख खान की फिल्म पठान बांग्लादेश में भी धमाल मचा रही है। वहां पर फिल्म 48 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। हर रोज 200 शोज चल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले दो दिनों के शोज हाउसफुल हैं। रिलीज के पहले ही सारे टिकट बिक गए थे। खास बात ये है कि बांग्लादेश में ये पहली सक्सेसफुल हिंदी फिल्म है जो रिलीज हो पाई है।
इससे पहले 2009 में वहां सलमान खान की फिल्म वांटेड रिलीज हुई थी, लेकिन विवादों की वजह से जल्दी ही उतर गई थी। बांग्लादेश को आजाद हुए 52 साल हो गए हैं, लेकिन वहां विदेशी फिल्में अभी भी रिलीज नहीं होतीं। बांग्लादेश में विदेशी फिल्में रिलीज नहीं होती टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक लोकल डिस्ट्रीब्यूटर ने कहा कि पहले दो दिनों के लिए पठान के सारे टिकट एडवांस में बिक गए हैं। बांग्लादेश में पहले लोकल इंडस्ट्री को बढ़ाने और उनकी सुरक्षा के लिए विदेशी फिल्मों पर बैन लगाया था। हालांकि इस साल बांग्लादेश की सरकार ने निर्णय लिया कि अब देश में 10 विदेशी फिल्मों को कमर्शियली रिलीज किया जाएगा।
बांग्लादेश में वांटेड सबसे पहली हिंदी रिलीज फिल्म थी पठान के पहले सलमान खान की फिल्म वांटेड भी बांग्लादेश में रिलीज हुई थी। उस वक्त बांग्लादेश की सरकार ने नियम में कुछ ढील दी थी। हालांकि एक लोकल सिनेमा संगठन ने फिल्म की रिलीज को लेकर विरोध कर दिया। तब वांटेड को उन 50 थिएटर्स से हटा लिया गया, जिनमें वो एक हफ्ते से चल रही थी।
'उम्मीद है कि पठान बांग्लादेश में भी लोगों का मनोरंजन करेगी' पठान की रिलीज से पहले यशराज फिल्म्स से जुड़े एक आर्टिस्ट नेल्सन डिसूजा ने कहा, 'सिनेमा हमेशा ही अलग-अलग देशों और कल्चर को जोड़ते आई है। सिनेमा से दो देशों के लोग आपस में जुड़ाव महसूस करते हैं। फिल्में बॉर्डर पार भी ऑडियंस से प्यार कमाती हैं और लोगों को एक-दूसरे से जोड़े रखती हैं। हमें यकीन है कि पूरी दुनियाभर में शानदार कमाई करने के बाद पठान अब बांग्लादेश के लोगों का भी खूब मनोरंजन करेगी।'