Dark Mode
मंगलवार 30 मई को आयोजित होगा शक्ति दिवस

मंगलवार 30 मई को आयोजित होगा शक्ति दिवस

हनुमानगढ़। जिले में चिकित्सा संस्थानों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में मंगलवार 30 मई को शक्ति दिवस का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी चाहर ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा चिकित्सा संस्थानों में हर मंगलवार को आयोजित शक्ति दिवस के दौरान बच्चों, किशोरी बालिकाओं और महिलाओं की अनिमिया की स्क्रीनिंग, हीमोग्लोबिन की जांच के साथ अनिमिया का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक मंगलवार को बच्चों, महिलाओं व किशोरियों में अनिमिया की दर कम करने के लिए उनकी अनिमिया की स्क्रीनिंग व उपचार किया जाता है। 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!