शंकराचार्य जी का मंदिर बन रहा है, सर्किल की अब तैयारी , पंडित भाई
बीकानेर। सनातन धर्म साधना पीठ,बीकानेर द्वारा शंकराचार्य जयंती पर सनातन अलंकरण समारोह महामंडलेश्वर सरजू दास जी महाराज के मुख्य आतिथ्य में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
पीठ के प्रवक्ता सुनीलम पुरोहित ने बताया कि समारोह में सनातन धर्म में योगदान देने वाले 25 सनातनी बंधु जनों को सनातन अलंकरण से विभूषित किया गया।
पीठ के अधिष्ठाता पंडित भाईने अपने उद्बोधन में कहा कि गत शंकराचार्य जयंती पर पीठ द्वारा संकल्प लिया गया था कि अगली शंकराचार्य जयंती तक बीकानेर छोटीकाशी में शंकराचार्य जी के मंदिर की नींव रखी जाएगी और आज वह मंदिर सुजानदेसर स्थित रामनाथ जी की कुटिया के पीछे बनकर तैयार हो रहा है । साथ ही पंडित भाईने सम्मानित मंच और सम्मानित प्रांगण के मध्य पीठ की तरफ से एक और घोषणा की है कि अगली शंकराचार्य जयंती जब आएगी तब तक बीकानेर में शंकराचार्य सर्किल बनकर तैयार होगा।
इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर और जनसमूह के स्तर पर तैयारी करके इसे पूर्ण रूप दिया जाएगा।
पीठ के योगेश बिस्सा और सुरेश चांडक ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पीठ के द्वारा 25 सनातन बंधु जनों को सम्मानित किया गया जिसमे बीकानेर, नोखा, नागौर और जोधपुर यानी पश्चिमी राजस्थान के सनातनी महानुभावों को सम्मानित किया गया जिसमें डॉ श्याम अग्रवाल, पवन मूंदड़ा, राकेश बंग, नोखा से गोपाल पुरोहित नागौर से, अमन सिंह जोधपुर से, राजकुमार प्रजापत, सूर्यनारायण सिंह, विशाल सिंह राठौड़, सीमा पवार, पुष्पा विश्नोई, रामशंकर शर्मा, धर्मेश व्यास, कन्हैया लाल जोशी, इंद्रकुमार चांडक, किरण झंवर, घनश्याम कल्याणी, मनोज राठी, रामकुमार आचार्य, सुमन कंवर, पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा, दृष्टि बिस्सा, अमर सांखला, ग्वालदास जोशी, भवानी शंकर सोनी बीकानेर को सम्मानित किया गया।
आज के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर जेठानंद व्यास संयोजक हिंदू जागरण मंच, राजेश चुरा समाजसेवी, पंडित महेंद्र व्यास अध्यक्ष रत्तानि व्यास पंचायत ट्रस्ट, अनिल सोनी झूमर सा अध्यक्ष माहेश्वरी सभा शहर, पंडित सुरेंद्र ओझा अधिष्ठाता मोहन गुरु आश्रम, कांग्रेस नेता लाल व्यास, पीठ की संरक्षिका विजयलक्ष्मी पुरोहित एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश व्यास प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान पुष्करणा ब्राह्मण परिषद के द्वारा की गई।
कार्यक्रम प्रारंभ से पूर्व आदि गुरु शंकराचार्य जी के तेल चित्र के आगे दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्चन एवं मंगलाचरण पंडित तरुण व्यास,पंडित अनिल भदानी, पंडित मयंक व्यास, पंडित राधे मोहन शास्त्री, पंडित सोनू हिंदू, पंडित मदन गोपाल जोशी, पंडित आशीष व्यास, पंडित नितेश व्यास के द्वारा किया गया ।
मुख्य अतिथि सहित समस्त अतिथियों ने एक स्वर में कहा कि हमारे सनातन धर्म को जागृत रखने के लिए हमें निरंतर प्रयत्न करने चाहिए जिसमें सनातन धर्म साधना पीठ द्वारा जो शंकराचार्य जी का मंदिर बन रहा है इसमें भी हमें सहयोग करना चाहिए एवं अगले वर्ष तक जो शंकराचार्य सर्किल बनाने की पीठ की जो योजना है इसके लिए हम सबको मिलकर प्रयत्न करने हैं और हम सब इसके लिए प्रयत्न करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन पवन राठी ने किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुनीलम पुरोहित, सतीश मक्कड़, योगेश बिस्सा, मूल सिंह राठौड़, सुरेश चांडक, मुरलीधर पुरोहित, हरिमोहन पुरोहित, अनिल भदानी, सोनू हिंदू, राधे मोहन ओझा, इंदिरा व्यास, पंडित अभय चंद्र व्यास, एडवोकेट मदन मोहन रंगा, तरुण व्यास, मयंक व्यास, अरुण व्यास, अमर सांखला, रमन सांखला, मुकुल आचार्य, हनुमान दत्त विश्नोई, सूर्य नारायण ओझा, पंडित यज्ञ प्रसाद शर्मा आदि ने सामूहिक रूप से सनातन अलंकरण समारोह को बड़े धूमधाम से मनाया और एक स्वर में सभी ने शंकराचार्य जी मार्ग को अनुकरण करने की सपथ ग्रहण की।