शर्मा बने भाजपा फलोदी देहात पूर्व के मण्डल अध्यक्ष
फलोदी . भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर के निर्देशानुसार भाजपा जोधपुर देहात उत्तर जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल ने नवलकिशोर शर्मा, रणीसर को भाजपा फलोदी देहात पूर्व मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया । जिलाध्यक्ष पालीवाल ने नवनियुक्त फलोदी देहात पूर्व मण्डल अध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष अपने कुशल नेतृत्व से संगठन एवं पार्टी को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेगे। इस दौरान भाजपा के समस्त पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।