Dark Mode
शौर्य जागरण यात्रा का सोहेला में पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

शौर्य जागरण यात्रा का सोहेला में पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

टोंक । निवाई में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा शौर्य जागरण यात्रा शनिवार को टोंक से निवाई जाने के दौरान सैकड़ों साथियों व कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम सोहेला में जेसीबी से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सोहेला से युवा भारत माता की जय, जय जय श्री राम के नारे लगाते हुए शौर्य यात्रा निवाई की ओर प्रस्थान हुई। शौर्य यात्रा में भगवान श्री राम की मनमोहक झांकी सजाई गई व मोटरसाईकिल रैली में युवा केसरिया पत्ता को लेकर साथ चल रहे थे। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। शोभा यात्रा बाईपास तिराहे से होती हुई दशहरा मैदान पुराना चुंगी नाका बस स्टैंड झिलाई रोड़ होती हुई सरस्वती विद्या मंदिर पहुंचकर सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान श्री श्री 1008 मनीष दास  महाराज, श्री श्री 1008  बालकानंद महाराज संत, श्री श्री 1008 राम भरोसे दास महाराज, श्री श्री 1008  कर्मानंद महाराज ने दीप प्रज्जवलन कर सभा का शुभारंभ किया। इस दौरान यात्रा संयोजक राहुल जायसवाल, दुष्यंत पारीक, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. प्रभु बाड़ोलिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, प्रेम सिंह राजावत, दीपेश चवारिया, अंशुल गोयल, पूरण मीणा, गणपत शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!