पोटला में शीतला अष्टमी पर्व मनाया
गंगापुर -भीलवाड़ा. पोटलां मे शीतला अष्टमी का पर्व काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुरे कस्बे में जगह जगह लोगोँ के झुंड ने मुख्य चौराहों और मन्दिरों के बाहर साउंड लगाकर गीतों पर नाचते गाते रंग और गुलाल से खेलकर आनंद लिया, विभिन्न मौहल्लों मे पानी के टैंकर भी खड़े किये गए और एक दूसरे पर डिब्बों मे पानी भरकर उडेला... शाम को एक दूसरे के घर ओलिया खाने की परंपरा भी निभाई और पुरे नगर में भगवान चारभुजा नाथ का बेवाण निकाला गया और हर घर के बाहर आरती की गई।