Dark Mode
शिल्पा शिंदे 'खतरों के खिलाड़ी 14' में आएंगी नजर!

शिल्पा शिंदे 'खतरों के खिलाड़ी 14' में आएंगी नजर!

एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने अपने टेलीविजन करियर में कई शोज किए। हालांकि, कई बार उन्होंने बीच में ही सीरियल छोड़ दिए जिससे कई विवाद भी हुए। 'भाबीजी घर पर हैं', 'झलक दिखला जा', 'मैडम सर', ‘गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान’ समेत कई शोज के कारण शिल्पा कॉन्ट्रोवर्सी में रही हैं, लेकिन एक्ट्रेस की मानें तो अब वो 'खतरों के खिलाड़ी 14' के मेकर्स को निराश नहीं करेंगी।

रियलिटी शो करना आसान नहीं होता
दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में शिल्पा कहती हैं, 'कुछ समय पहले, मैं रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' का हिस्सा बनी थी। उस वक्त भी मैं बैक टु पवेलियन यानी कि फिर से बीच में ही शो से निकल गई थी। लोगों ने कई गलत बातें कहीं, लेकिन शो के टीम मेंबर्स को सच्चाई पता है। मैं वाकई में बीमार थी। रियलिटी शो करना आसान नहीं होता। लोगों को लगता है कि एक्टर्स या कंटेस्टेंट सिर्फ 2-3 महीने में बहुत पैसा कमा लेते हैं। इस फील्ड में बहुत पैसा, फेम और ग्लैमर है, लेकिन स्ट्रेस भी ज्यादा है।

'झलक' के दौरान, मैं रिहर्सल करती थी और अपनी परफॉरमेंस भी बेस्ट देती थी, लेकिन आखिरी मोमेंट में मेकर्स कई बदलाव लाते थे। कभी कॉस्ट्यूम में, तो कभी कोरियोग्राफी में। मेरी पूरी एनर्जी इसमें चली जाती थी। कोरियोग्राफर भी साथ नहीं देते थे, इसीलिए मैंने शो को बीच में छोड़ दिया था।'

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!