Dark Mode
फगवाड़ा में शिवसेना (पंजाब) के नेता पर हमला, अस्पताल में भर्ती

फगवाड़ा में शिवसेना (पंजाब) के नेता पर हमला, अस्पताल में भर्ती

पंजाब में फगवाड़ा जिले के सुभाष नगर इलाके में शनिवार शाम छह लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर शिवसेना (पंजाब) के एक नेता को घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। फगवाड़ा की पुलिस अधीक्षक रूपिंदर कौर भट्टी ने कहा कि हमले के वक्त शिवसेना (पंजाब) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश पलटा और उनके साथी शिवरात्रि समारोह के लिए चंदा एकत्र कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि करीब छह अज्ञात लोगों ने किसी बात को लेकर पलटा के साथ हाथापाई की और फिर उन पर लाठियों से हमला कर दिया। पलटा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पलटा ने हमलावरों के नाम बताए हैं और पुलिस उनकी पहचान कर रही है। उन्होंने कहा कि हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!