शिवाजी नगर कानासर की बेटी का भारोत्तोलन में राष्ट्रीय स्तर पर चयन
शिव। गोल्ड मेडलिस्ट चनणी ने बताया कि सुबह स्कूल जाती और पढाई करती और छुट्टी के समय शारीरिक शिक्षक नवीन नेहरा हम चार पांच लड़कीयो एवं लड़कों को रोज दो घंटों प्रशिक्षण देते रोज भारोत्तोलन का किट वेंटलिप्पटीग प्रशिक्षण देते नवीन मेहरा देते हैं मां गा रा उ मा वि कानासर कक्षा-12वीं की छात्रा है चनणी कुकणा 67 वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन स वि म स्कूल भियाड में हुआ जिसमें चनणी कुकणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और राज्य स्तर पर चयन हुआ था राज्य स्तरीय भारोत्तोलन का आयोजन चितोडगढ में चल रहा है जिसमें छात्रा चनणी कुकणा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जिता है चनणी का चयन अब राष्ट्रीय स्तर पर हो गया है चनणी ने गोल्ड मेडल जित कर राज्य स्तरीय पर अपने गाँव एवं स्कूल परिवार का नाम रोशन किया है क्षेत्र में खुशी की लहर है चनणी कुकणा किसान परिवार से है पिता रेखा राम किसान है माता ग्रहणी है परिवार में पांच बहनें दो भाई हैं बाकी बहनें सुसराल जाती है भाई कक्षा 11 वी पढाई करता है कानासर खेलों में हब बन रहा है भारोत्तोलन एवं योगा में 20 छात्र छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय हुआ था इसके पिछे शारीरिक शिक्षक नवीन मेहरा की मेहनत है उनके प्रशिक्षण से ही आज गोल्ड मेडल जीता है, कानासर की ही अनीशा बानो क्रिकेट खिलाड़ी है जो राजस्थान टीम से खेलतीं है अब विशेषकर बच्चीया ग्रामीण क्षेत्र की राष्ट्रीय स्तर तक नाम रोशन कर रहीं हैं खेल मैदान की कमी होने के बावजूद भी खेलों में कानासर हब बन गया है। चनणी के पिता रेखा राम का कहना*- चनणी पढाई के साथ साथ खेलों में जाना चाहतीं थी यह भारोत्तोलन जो वजन उठाने का गेम है इसमें बेटी ने जीत हासिल की है में बहुत खुश हूँ गाँव का नाम रोशन किया है मुझे मेरी बेटी पर गर्व है। चनणी कुकणा खुद की जुबानी- खुद पर रखा भरोसा ही मेरी ताकत बन गया पढाई के साथ साथ भारोत्तोलन का अभ्यास जारी रखा नवीन जी ने कड़ी मेहनत करवाई जिससे मेरा सपना साकार हुआ है अभी मेरी कोशिश रहेगी में राष्ट्रीय स्तर पर भी गोल्ड मेडल जीतना है आज बहुत खुश हूँ।