सावन के पहले सोमवार को गूंजे शिवालय भक्तों से
सीकर। श्रावण मास के पहले सोमवार को अचंल में सुबह से ही मंदिरों और शिवालयों में भक्तों की भीड़ चारों तरफ हर हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारे अल सुबह से ही भगवान शिव की आराधना हो रही है। चारो ओर भगवान शिव के दर्शन करने तथा उनकी आराधना के लिए शिव मंदिर में उमड़ रहा है। सत्ंसग भवन शिव मंदिर तथा अन्य मंदिरों में भारी संख्या में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। आक, धतूरा व बिल्व पत्र से भगवान का हो रहा श्रृंगार । शिक्षा नगरी में इस बार बारिश से मौसम भी काफी सुहाना बना हुआ है, ऐसे में सावन महीने के पहले सोमवार के दिन लोगों ने शिव भगवान को बढिय़ा बारिश के लिए धन्यवाद भी दिया। हाथों में गंगा जल और मन में भोलेनाथ बाबा के प्रति अटूट विश्वास लिए भारी तादाद में शिव भक्त शिवलिंग पर जल चढ़ाने के साथ भगवान शिव को दूध, दही, घी, शहद, शक्कर पंचामृत से वैदिक मंत्रोचार के साथ मंदिर में अभिषेक कर पूजा अर्चना की जा रही है। सावन महीने के दौरान भगवान शिव की पूजा अर्चना के बाद शिव को प्रिय आक, धतूरा व बिल्व पत्र से भगवान का श्रृंगार भी किया जा रहा है।