जित्या माफी में श्री मद् भागवत कथा जारी
सवाईपुर. कस्बे के बड़लियास क्षेत्र के जित्या माफी गांव में सात दिवसीय श्री मद् भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है, आयोजन कर्ता रोहित कुमार ने बताया कि श्री मद् भागवत कथा का वाचन 8 जुलाई से शुरू हुआ, जो 14 जुलाई तक चलेगी | वृंदावन से पहुंचे पंडित हरिओम शास्त्री व गोविंद शास्त्री अपने मुखारविंद से प्रातः 8 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक संस्कृत भागवत का मूल पाठ होता है, इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक श्री मद् भागवत कथा का वाचन कर रहे हैं | जिसको सुनने को बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचते हैं ||