दुपहिया वाहनों पर लगाई श्रीराम पताकायें
टोंक. अयोध्या में सोमवार को होने वाली श्रीराम प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सम्पूर्ण टोंक शहर में रोशनी कर सजावट की गई है। धर्म परायण लोगों एवं राजनीतिक क्षैत्र में काम करने वाले नेताओं द्वारा शहर में रविवार को केसरिया रंग की राम पताकायें लगाकर मुख्य बाजार को सजाया गया है। इस अवसर पर भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ की संयोजिका नीलिमा सिंह आमेरा के नेतृत्व में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सैनी उर्फ बबलू टैंकर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल महामंत्री शंकर विजय, मुखर्जी मंडल मंत्री कमलेश देवी धाकड़, चिकित्सा प्रकोष्ठ के सीताराम विजय वर्गीय एवं कैलाश विजयवर्गीय द्वारा शहर के घंटाघर चौक पर दुपहिया वाहनों पर श्रीराम केसरिया पताकायें लगाई गई। इससे पूर्व भूतेश्वर महादेव मंदिर में भगवान रामचंद्र जी को भोग लगाकर मंदिर के पंडीत जी को ध्वज बंदे स्वच्छता वस्त्र पहनकर सम्मान किया गया।