श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ कलशयात्रा के साथ - मिलन गहलोत
बीकानेर। योगी राम नाथ जी महाराज के सानिध्य में गोरख धोरा भीनासर श्रीमद् भागवत कथा का सोमवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। आयोजन से जुड़े मिलन गहलोत ने बताया कलश यात्रा आज सोमवार की सुबह गोरख धोरा से प्रारंभ हुई कुम्हारों का मोहल्ला ,अमरपुरा बास, मालियों का मोहल्ला, मुरली मनोहर मंदिर व मुरली मनोहर गौशाला से मुख्य रोड भीनासर ,जवाहर विद्यापीठ से होते हुए गंगाशहर चौराहा, सुजानदेसर रोड से होते हुए भाटियों का मोहल्ला से होते हुए गोरख धोरे पर पहुंची, वहां आरती के साथ कथा का शुभारंभ हुआ, कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं वह बालिकाएं थी, सभी ने मिट्टी के बने कलश उसके ऊपर नारियल रख करके पूरे रास्ते कीर्तन करती भी चल रही थी यात्रा में सबसे आगे डीजे मैं हरिनाम कीर्तन चल रहा था बीकानेर में संत समाज के दो अलग-अलग स्थानों पर बिराजमान रहे हैं वह संत भी शामिल हुए और सभी संत अपने अलग-अलग वाहन व रथ पर बिराजमान रहे थे, हाईवे संत महात्माओं में महामंडलेश्वर सरजू दास जी महाराज ,राजू नाथ महाराज कोठारी, योगी रामचंद्र महाराज ,दीपक नाथ आदि कई संत उपस्थित रहे, कलश यात्रा का जगह-जगह पर स्वागत भी हो रहा था पुष्प वर्षा हो रही थी ठंडे पानी की शरबत की व्यवस्था भी थी।