श्रुत पंचमी महोत्सव मनाया कार्यक्रम में किया जैन प्रतिभा सम्मान
मदनगंज किशनगढ़। सिटी रोड स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्रुत पंचमी महोत्सव का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम आदिनाथ भगवान के अभिषेक और शांतिधारा हुई। ततपश्चात बड़े बाबा विधान हुआ। जिसके सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य नौरतमल राकेश कुमार विनय कुमार पाटनी परिवार को प्राप्त हुआ। पंडित रोहित शास्त्री के निर्देशन में मंडल विधान पर 144 पर चढ़ाए गए और बड़े बाबा की पूजा की गई। कमल सेठी, नीतू गगंवाल, जूली चौधरी, निर्मल छाबड़ा, इंदर चंद पाटनी, नरेश दगडा, निर्मल कुमार दगडा आदि ने विधान पूजन मे भाग लिया। शाम को भक्तामर जी पाठ तत्पश्चात जैन प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें दसवीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक वाले 14 छात्र एवं 12वीं कक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक वाले 25 छात्रो को सम्मानित किया गया। 12वी कक्षा मे 97.6 प्रतिशत अंक पाने पर विधान गगंवाल और 10 वीं कक्षा मे 96 प्रतिशत अंक पाने वाले उज्जवल जैन का विशेष अभिनंदन किया गया। सभी छात्र छात्राओं को मोमेंटो प्रमाण पत्र व आकर्षक गिफ्ट दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा किरणमाला विनोद जैन, विशिष्ट अतिथि दीपक कुमार वैभव कुमार रारा, आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष प्रकाश चंद गगंवाल, श्री मुनिसुव्रतनाथ पंचायत के अध्यक्ष विनोद कुमार पाटनी थे। कार्यक्रम में दिलीप कासलीवाल, महावीर गंगवाल, विनोद चौधरी, सुभाष बडजात्या, अशोक पाटनी, विजय काला, इंदर चंद पाटनी, पंकज पहाडिया, पवन लुहाडिया, सुभाष चौधरी, ज्ञानचंद पाटनी, राजीव गगंवाल, ज्ञानचंद पाटनी, महेंद्र गगंवाल, अजय सोनी एवं अन्य सैकड़ों श्रावक श्राविकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्राणेश कुमार जी बज ने किया। इस अवसर पर जिनवाणी माता की पूजा की गई एवं संजय जांझरी द्वारा अनेक ग्रंथों को सुसज्जित किया