श्यामदिवानों ने भजनों से रिझाया बाबा को
सीकर,मुहम्मद सादिक। श्यामदिवानों के संगठन श्रीश्यामबाबा भजन समिति की ओर से मासिक संकीर्तन का आयोजन यहां एकादशी पर शेखपुरा स्थित रामेश्वरम में हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस भजनसंध्या में कई प्रमुख भजन गायकों व गायिकाओं ने अपनी मनोहारी प्रस्तुतियों से बाबा को रिझाया। श्यामप्रभु की ज्योत ली गई व प्रसाद वितरित किया गया। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर विशेष उत्सव भी मनाया गया।
समिति के संस्थापक सचिव श्यामभक्त भजन गायक रामगोपाल गोपी, गायिका सुमन चांडक, उपाध्यक्ष अनिता शर्मा, वंदना राठौड़, किशन आदि ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर किशोरी लाल अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, कमल अग्रवाल, नंदू अग्रवाल पलासरा वाले, रेखा अग्रवाल, मनोहर लाल अग्रवाल, प्रमोद पटवारी, एडवोकेट महेश अग्रवाल, एडवोकेट विजेंद्र खींची, पूर्व पार्षद तुलसी अग्रवाल, देवेश कुमार हैदराबाद, सरिता पेसवानी, पार्षद राहुल बिल्खिवाल, वीरेंद्र माथुर, सुनील नैनसुखा, विकास कुमार, राजू सैनी, सुनील कुमार, पूरणमल शर्मा, ज्योति अग्रवाल, संगीता अग्रवाल आदि ने भजनानंद लिया व श्यामप्रभु की कृपा प्राप्त की।