धरियावद उपखंड अधिकारी विश्नोई का सिद्धेश्वर ग्रुप ने किया स्वागत
धरियावद। धरियावद नगर के मुनिया रोड स्थित सिद्धेश्वर विनायक ग्रुप ऑफ एजुकेशन की ओर से मंगलवार को नवीन उपखंड अधिकारी सत्यनारायण विश्नोई का आत्मीय स्वागत किया गया। ग्रुप के प्रबंध निदेशक प्रताप चौधरी ने एसडीएम को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान चौधरी ने क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र जैसे — ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, मूल निवास एवं विशेष मूल निवास — बनवाने में आ रही परेशानियों से उपखंड अधिकारी को अवगत कराया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. बीनू झंवर ने भी विश्नोई का स्वागत करते हुए कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम विश्नोई ने आश्वस्त किया कि, "जहां-जहां शिक्षा को लेकर मेरी आवश्यकता होगी, मैं हर संभव सहयोग करने के लिए तत्पर रहूंगा।"