सीकर विधान सभा क्षेत्र को मिली सङको की नई सौगात
सीकर । विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों मे विधायक राजेंद्र पारीक की अनुशंसा पर दस करोड़ रुपयों की लागत से 43.92 किलो मीटर की सङको का निर्माण किया जायेगा। यह जानकारी देते हुये कांग्रेस युवा नेता अंकित आदित्य पारीक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों मे विभिन्न गांवों मे स्वीकृत ये सङके आसपास के गांवों को जोडते हुये संपर्क सङक साबित होगी और ग्रामीणों को आवागमन मे काफी राहत मिलेगी। सङके स्वीकृत होने पर विभिन्न गांवों के लोगों ने विधायक पारीक का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है। पारीक ने बताया कि दस करोड़ की लागत से स्वीकृत सीकर देहात मे 44 किलोमीटर की सङको का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जायेगा।