Dark Mode
सीकर: एनसीसी भर्ती का आयोजन

सीकर: एनसीसी भर्ती का आयोजन

सीकर। जयपुर-बीकानेर बाईपास, सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी में नेशनल कैडेट कॉपर्स एनरोलमेंट 2025-26 के तहत 3 राज बटालियन सीकर द्वारा एनसीसी भर्ती का आयोजन किया गया।एनसीसी ऑफिसर विजयपाल सिंह ने बताया कि 3 राज बटालियन नायब सूबेदार मनीष कुमार, हवलदार सुभाष मीणा, हवलदार शौकत अली, ड्रिल इंस्ट्रक्टर शंकर लाल, जीसीआई सुमन विश्नोई आदि के निर्देशन में एनसीसी कैडेट्स का चयन कर भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न की गई।एनसीसी कैडेट का चयन शारीरिक व मानसिक दक्षता तथा लिखित व मौखिक परीक्षा के आधार पर किया गया। चयन प्रक्रिया में सैंकड़ों विद्यार्थी शामिल हुए जिनमें 25 विद्यार्थियों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया।भर्ती प्रक्रिया के दौरान प्रिंस एकेडमी प्रबंध निदेशक रमाकांत स्वामी, लेफ्टिनेंट निरुपम सुंडा आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!