300 वर्ष पुराने सती मां कसूम्बा मंदिर में चढ़ाया चांदी का छत्र
हरसौर. निकटवर्ती ग्राम पीपलाद में स्थित 300 वर्ष पुराने चौहान (जीनगर) गोत्र की कुलदेवी सती मां कसूम्बा मंदिर में बुधवार को धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। अजमेर से आए चौहान गौत्र के परिवारों ने मन्दिर में चांदी का छत्र चढ़ाया। मंदिर में हवन, कीर्तन व पंगत प्रसादी के साथ चांदी के आभूषण चढ़ाएं गए। मंदिर पुजारी जगदीश माली ने बताया कि अजमेर से आए स्व. रिद्धकरण चौहान के परिवार के नेतृत्व में धार्मिक कार्यक्रम संपन्न किए गए। कार्यक्रम के दौरान माता के दरबार में मंदिर व प्रतिमा का विशेष श्रृंगार कर हवन-कीर्तन के साथ अभिषेक किया गया। माताजी के भोग लगाकर पंगत प्रसादी का आयोजन किया गया। यह सती माता का मंदिर करीब 300 वर्ष पुराना है। यहां पर हमेशा चौहान-(जीनगर) गोत्र के सैकड़ों लोग दर्शन व धार्मिक कार्यक्रम के लिए आते रहते है। इस अवसर पर प्रकाश चौहान, पुखराज चौहान, जेठमल चौहान, राकेश चौहान, राजेंद्र, रामपाली देवी, दीपक, आकाश, राहुल, सचिन, कपिल, विनीता, दृष्टि, वेलिना, अशोक गहलोत, ममता, सुप्रिया, हीरादेवी, चंद्रकलाँ, इंद्रा, पिंकी, संतोष, हेमा, नरेंद्र सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।