Dark Mode
ईरान में गायिका को हिजाब पहने बिना ऑनलाइन कार्यक्रम करने पर गिरफ्तार किया गया

ईरान में गायिका को हिजाब पहने बिना ऑनलाइन कार्यक्रम करने पर गिरफ्तार किया गया

ईरान के अधिकारियों ने यूट्यूब पर हिजाब पहने बिना ऑनलाइन कॉन्सर्ट करने वाली एक महिला गायिका को गिरफ्तार कर लिया है। एक वकील ने यह जानकारी दी। ईरानी वकील मिलाद पनाहीपोर ने कहा कि 27 वर्षीय परस्तू अहमदी को शनिवार को उत्तरी प्रांत मजंदरान की राजधानी सारी शहर में गिरफ्तार किया गया। बृहस्पतिवार को न्यायपालिका ने अहमदी के कॉन्सर्ट प्रदर्शन के बारे में मामला दर्ज किया था, जिसमें उन्होंने बिना आस्तीन और कॉलर वाली लंबी काली पोशाक पहनी थी, लेकिन हिजाब नहीं पहना था। कार्यक्रम के दौरान अहमदी के साथ चार पुरुष संगीतकार भी थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!