Dark Mode
सर सभी फोटो सहित  न्यूज़ प्रकाशित करें

सर सभी फोटो सहित  न्यूज़ प्रकाशित करें

 

संत शिरोमणि सेनजी महाराज का 723 वी जयंती महोत्सव मनाया,धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा

 भोपालगढ़ । संत शिरोमणि सेनजी महाराज के 723 वीं जयंती महोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाई गई।समस्त सेन समाज के व्यक्तियों ने अपने घरों में आराध्य देव सेनजी महाराज की पूजा अर्चना की गई व मिठाइयां बांटी गई। इस अवसर पर सोमवार को भोपालगढ़ के सैन छात्रावास विकास एवं शिक्षण समिति की और से पाबुजी मन्दिर, सैन मोहल्ला से शोभायात्रा को प्रधान शांति राजेश जाखड़ ने भगवा झंडी दिखाकर शोभायात्रा को आरंभ किया ।  शोभायात्रा में सेनजी महाराज की झांकी के साथ ,राधा कृष्ण , राम - सीता, लक्ष्मण व हनुमान , शिव पार्वती , बालकृष्ण , राम मंदिर की झांकी मुख्य आकर्षण रही। झांकियों के माध्यम से समाज में सेन जी महाराज के द्वारा दी गई शिक्षा व समाज सुधार के संदेश दिए गए। यह शोभायात्रा पाबूजी मंदिर से होते हुए जाटों की हथाई, गोदारा चौक ,मुख्य बस स्टैंड ,पंचायत समिति रोड होते हुए हीरादेसर चौराहे से हीरादेसर रोड स्थित सेन समाज छात्रावास प्रांगण में समाप्त हुई। इस शोभायात्रा में सेन समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सेन समाज की महिलाओं ने बधावणा गाकर आराध्य देव सेन जी के गीतों से सभी को अवगत करवाया। इस शोभायात्रा में समाज के व्यक्तियों ने नशा मुक्ति, समाज में फैली कुरीतियां को मिटाने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, समाज के आने वाली युवा पीढ़ी के लिए शिक्षा का संकल्प लिया। भोपालगढ़ सेन छात्रावास विकास एवं शिक्षण समिति के तत्वाधान में सेन छात्रावास बनाया जाएगा । सेन जयंती महोत्सव समिति के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, राज्य बजट सलाहकार समिति के सदस्य शिव करण सैनी,  प्रधान शांति राजेश जाखड़ ने समाज के व्यक्तियों को इस छात्रावास बनने में व शिक्षा को लेकर समाज में आई जागरूकता के लिए आभार व्यक्त किया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में पधारे समस्त अतिथियों का  सेनजी महाराज का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान व आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रीसैन जयन्ति समारोह के अध्यक्ष कैलाश बिराणी व कोषाध्यक्ष नेमाराम ,कैलाश,बिराई व सचिव भरत व रमेश , उपाध्यक्ष रामनारायण बारनी ,प्रचार मंत्री , पुनाराम गादेरी ,सुमित्रा, सांस्कृतिक मंत्री गणेश व सुनील भोपालगढ़ , रामप्रकाश सुरपुरा , महेन्द्र बारणी , रामपाल बिराणी ,राजू बागोरिया , जीवणराम ,चुतराराम नाड़सर , रामविलास सेन,गणपत लोकू अमृतलाल वर्मा , सोहनलाल , युवराज ,पुखराज , नैनाराम सेन नाडसर ,रामरतन , महीपाल बागोरिया, मनोहर धोरु , गुदडराम  हिंगोली, कानाराम देवातड़ा, धनाराम , पारस अरटिया, रामनिवास  बारनी, नंदकिशोर कॉपरेटिव अध्यक्ष गारासनी, हनुमानराम बिरानी, कैलाश नांनदडी के  साथ ही समस्त सेन समाज के सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिलाएं मौजूद रहे। इस दौरान किशोर जाखड़, रामप्रकाश गोदारा,हेमसिंह सोलंकी,मनोहर परिहार,गजेन्द्र कटानिया,पुलिस कर्मी महिपाल ग्वाला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन रामनिवास सेन बिरानी किया।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!