सिसरवादा 10 वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहने पर ग्रामीणों ने दी बधाई
सोजत। समीपस्थ ग्राम सिसरवादा के राउमावि का 10 वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत संख्यात्मक व गुणात्मक दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ रहने पर कानाराम निदेशक माध्यमिक शिक्षा एसडीएमसी कमेटी व समस्त ग्रामीणों ने परीक्षार्थियों सहित समस्त गुरुजनों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। संस्था प्रधान प्रधानाचार्य अर्जुन लाल चौधरी ने भी समस्त छात्रों व स्टाफ बंधुओं को उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की व सभी गुरुजनों ने ग्रामीण स्तर बच्चों के शैक्षिक स्तर को सुधारने के लिए उपचारात्मक निदानात्मक शिक्षण व अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन कर बेहतर परिणाम हेतु भरसक प्रयास कर शत प्रतिशत लक्ष्य अर्जित किया बल्कि एक अच्छे वातावरण के साथ गुणात्मक परिणाम भी दिए। उन्होंने बताया कि हिमांशी राजपुरोहित ने सर्वाधिक 81.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमशः हितेश मेघवाल व मनीषा जोगदंड ने प्राप्त किया