महात्मा गॉधी राजकीय विधालय की चारदिवारी के पास गन्दगी का आलम
आनन्दपुर कालू. महात्मा गॉधी राजकीय विधालय इग्लिश मिडियम आनन्दपुर कालू की चारदिवारी के पास कचरे के ढेर होने से विधालय के पास गन्दगी का आलम बना हुआ गन्दगी के कारण सें विधालय परिसर में मच्छर पैदा हो रहे है साथ ही विधालय के मुख्य दरवाजा के पास ककरीटमिठ्ठी का ढेर होने सें आयदिन मिठ्ठी तेज हवाओं के साथ विधालय परिसर मे जमा हो रही है साथ ही कंकरीट पत्थर बिखरने से विधार्थीयो को आवागमन में परेशानी हो रही है ग्राम पचायत प्रशासन को गन्दगी के ढेर हटाने के लिये विधालय प्रशासन द्वारा कही दफा अवगत कराया गया लेकिन समस्या का समाधान नही हो पाया है.