Dark Mode
महाजन इलाके के जाकिर हत्याकांड में छह मुलजिम गिरफ्तार

महाजन इलाके के जाकिर हत्याकांड में छह मुलजिम गिरफ्तार

बीकानेर । महाजन थाना इलाके गांव जसवंतसर में प्रेम प्रसंग के चलते सोमवार को हुए जाकिर हत्याकांड के छह मुलजिमों को गिरफ्तार कर लिया गया है । संगीन हालातों में हुए इस हत्याकांड में गंभीर रूप से घायल सुभान खां के पर्चा बयान पर दर्ज मुकदमें में नामजद जसवंतसर निवासी लालचंद पुत्र मुखराम,भागीरथ पुत्र हनुमान,जगदीश पुत्र हनुमान,खेतपाल पुत्र भंवरलाल,विनोद पुत्र जगदीश और अकबर पुत्र हंसराज ढाडी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच कर रहे सीओ लूणकरणसर नोपाराम भाखर ने बताया कि लूणकरनसर के खोखराणा निवासी जाकिर (25) पुत्र बाबू खां का जसवंतसर गांव में एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रविवार आधी रात बाद वह अपने साथी रोझां निवासी सुभान खां के साथ कार में युवती से मिलने पहुंचा। युवती से मिलने के बाद लौटते वक्त युवती के घरवालों ने उन्हें बीच-रास्ते में रोक कर लाठियों से पिटाई शुरू कर दी, जिससे जाकिर एवं सुभान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों को महाजन सीएचसी लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने जाकिर को मृत घोषित कर दिया। इस वारदात में घायल सुभान अभी पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में भर्ती है। वारदात के बाद जसवंतसर में माहौल संवेदनशील हो गया था,इसलिये सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और एतिहात के तौर पर गांव में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था।
 -घायल सुभान खां ने यह दिया था बयान
 इस वारदात में घायल सुभान खां ने पुलिस को दिये अपने बयान में कहा कि वारदात की रात जाकिर खां ने उसे कहा कि जसवंतसर में डंपर के पैसे बाकी है। पैसे लाने है इसलिए मेरे साथ चलो। जब वह दोनों कार से जसवंतसर पहुंचे तो जाकिर ने किसी को फोन किया,बाद में एक लडक़ी आई व जाकिर से मिली। लडक़ी को वापस छोडक़र आते समय उन पर हमला  कर दिया। पुलिस ने इस वारदात के हमलावारों को नामजद कर उनमें शामिल पांच जनों को सोमवार अपरान्ह ही राउंडअप कर लिया था। 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!