Dark Mode
छः महिलाओ को किया सम्मानित

छः महिलाओ को किया सम्मानित

अजमेर । लायंस क्लब अजमेर शौर्य द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर इंडोर स्टेडियम में महिलाओ का सम्मान किया गया । लायंस मार्केटिंग के डिस्ट्रिक चेयरपर्सन लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 6 महिलाओ को शाल ओढ़ाकर  प्रशस्ति पत्र एवम् स्मृति चिन्ह प्रदान किया । क्लब अध्यक्ष लायन नयना सिंह ने बताया कि  सेंट फ्रांसिस हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ सुनीता एंटोनी , सेवा मंदिर की डायरेक्टर अभिलाषा सिंह, लायंस  क्लब की डिस्ट्रिक चेयरपर्सन  आभा गांधी , अभिलाषा श्रीवास्तव, अमिता शर्मा, पार्षद सुनीता चौहान, का सम्मान किया । क्लब सचिव कोषाध्यक्ष लायन प्रतिभा विश्वा ने सभी का आभार व्यक्त किया । मंच संचालन लायन सीमा शर्मा ने किया । इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन अंशु बंसल, लायन सुनीता शर्मा, लायन राजकुमारी पांडे, लायन जागृति केवलरमानी, लायन रीना श्रीवास्तव, लायन ममता विश्नोई सहित अन्य उपस्थित थे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!