Dark Mode
आठ योजनाओं के मिले गारंटी कार्ड, तो मुस्कुराई सिया 

आठ योजनाओं के मिले गारंटी कार्ड, तो मुस्कुराई सिया 

 

 

धौलपुर । राज्य की संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ही बचत, राहत, बढ़त वाले बजट की नई योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए आयोजित प्रशासन गांवो के संग शिविर व महंगाई राहत कैंप में योजनाओं के गारंटी कार्ड प्राप्त कर आमजन अपना भविष्य सुरक्षित महसूस कर रहें हैं। गढ़ी सुक्खा निवासी सिया पत्नी मुरारी को महंगाई राहत कैंप कंचनपुर में एक साथ आठ योजनाओं का लाभ मिला। कैंप में पहुंच कर सिया ने अधिकारियों व कर्मचारियों से विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली और अपना जनआधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए। कुछ ही समय में सिया को राज्य सरकार की आठ जनकल्याणकारी योजनाओं के गारंटी कार्ड मिले तो उनका चेहरा खिल उठा। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि एक ही जगह पर आठ योजनाओं का पंजीकरण होना उनके लिए बेहद खुशी का विषय है। अधिक महंगाई होने से जीवन यापन में आने वाली विभिन्न समस्याओं का समाधान एक ही छत के नीचे हो गया। कैंप में इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना घरेलू, निःशुल्क अन्नपूर्णा, मनरेगा, फूड पैकेट योजना, कामधेनु बीमा योजना का फायदा मिला, साथ ही मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 25 लाख एवं 10 लाख रुपये का बीमा कवर मिलने से वह अपने स्वास्थ्य और इलाज सम्बन्धी समस्याओं से भी मुक्त हो गई।

 

24 व 25 मई को लगेंगे इन ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर

ग्राम पंचायत स्तर पर दो दिवस के लिए प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर तथा अस्थायी मंहगाई राहत कैंप भी लगाये जा रहे है। जिसके अन्तर्गत 24 व 25 मई को उपखण्ड धौलपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र दुबाटी, उपखण्ड बाडी के राजीव गांधी सेवा केन्द्र टोंटरी, उपखण्ड बसेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महुगुलावली, उपखण्ड राजाखेड़ा के राजकीय उच्च माध्यविक विद्यालय मछरिया, उपखण्ड सैंपऊ के राजीव गांधी सेवा केन्द्र सखवारा, उपखण्ड सरमथुरा के राजीव गांधी सेवा केन्द्र झिरी में कैंप का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ साथ जिले में स्थायी कैंप भी निरंतर रूप से कार्य कर रहे है। परिवार का कोई भी सदस्य इन स्थायी कैैंप में जाकर  रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।

 

24 व 25 मई को इन  शहरी क्षेत्रों में लगेंगे शिविर

प्रशासन शहरों के संग अभियान तथा अस्थायी मंहगाई राहत कैैंप 24 व 25 मई को बाड़ी उपखण्ड के वार्ड नं. 3 का वार्ड संख्या 3 में वहाब गार्डन गुमट, उपखण्ड धौलपुर में 24 मई को  गाँधी कन्या विद्यालय में एवं 25 मई को बौद्ध विहार प्रांगण में, उपखण्ड राजाखेड़ा में दमी चौधरी का बाड़ा पर तथा उपखण्ड सरमथुरा में छीतरिया का चौक पर कैंप लगाया जायेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!